कोडरमा, सितम्बर 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के गरचांच पेट्रोल पंप टीटहिया मोड़ के समीप स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार 45 वर्षीय उदय पासवान (निवासी राजधनवार, गिरिडीह) शामिल हैं। वहीं स्कूटी पर सवार 17 वर्षीय सूरज पंडित एवं 32 वर्षीय बीरेंद्र पंडित (दोनों पुत्र रामा पंडित, निवासी बेको गांव) भी बुरी तरह जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, उदय पासवान अपनी पत्नी सुंदरी देवी और पुत्री ज्योति के साथ झुमरीतिलैया बाजार से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दूसरी ओर, बीरेंद्र पंडित अपने छोटे भाई सूरज और पत्नी सरिता देवी के साथ जयनगर प्रखंड कार्यालय का कार्य निपटाकर कोडरमा न्यायालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.