कोडरमा, फरवरी 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराडीह के समीप रविवार को सड़क हादसे में तिलोकरी निवासी चौकीदार रामचंद्र पासवान के 26 वर्षीय पुत्र ललन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ललन पासवान पिपचो की ओर से अपाचे बाइक पर तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि युवक के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस के विलंब से पहुंचने के कारण घायल को पहले पिपचो के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। बाद में एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया। इधर, पिपचो चौक पर घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.