कोडरमा, अक्टूबर 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहाडीह मोड़ पर सोमवार की शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, यहां एक मोटरसाइकिल और साइकिल की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे वाली मोटरसाइकिल को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना ले आई है। स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही पर नाराज हैं। उनका कहना है कि जयनगर इलाके में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। कटहाडीह मोड़ जैसे खतरनाक जगहों पर ट्रैफिक संकेत और सुरक्षा उपायों की कमी लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर कदम न उठाने से ऐसे हादसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.