कोडरमा, फरवरी 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। तेतरौन चौक स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच 51 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर केशो नदी दशारो पहुंचीं, जहां विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर शोभायात्रा के रूप में मंदिर परिसर लौटीं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो नेता महावीर यादव ने फीता काटकर किया। मुख्य पुजारी तालेश्वर यादव एवं उनकी पत्नी चिंता देवी की देखरेख में पूजा-अर्चना संपन्न हो रही है। कलश यात्रा के उपरांत 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ आरंभ किया गया, जिसे पंडित धनंजय पांडेय और मुरलीधर शास्...