कोडरमा, फरवरी 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि जयनगर थाना क्षेत्र के गड़ियाई बिरहोर टोला से एक फरवरी से 10 बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई अता-पता नहीं चल सका है, जिससे इलाके में दहशत और परिजनों में गहरी चिंता का माहौल है। लापता बच्चों में निशा कुमारी (7), रमेश बिरहोर (5) पिता राजेश बिरहोर, सजनी बिरहोर (8) पिता कैला बिरहोर, बिरजू बिरहोर, मिथुन बिरहोर, शिवानी बिरहोर, कल्पना बिरहोर पिता धनकु बिरहोर, रेखा बिरहोर (8) पिता सुरेश बिरहोर, अनीशा बिरहोर (6) पिता बुधन बिरहोर सहित एक अन्य बच्चा शामिल है। सभी बच्चे एक फरवरी को परसाबाद में भोज खाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव को दी...