कोडरमा, जनवरी 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को जयनगर प्रखंड अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज, गोहाल में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने किया। अपने संबोधन में डीटीओ विजय कुमार सोनी ने कहा कि देश में सड़कों और राजमार्गों का तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन इसके अनुरूप सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। जागरूकता शिविर के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवर स्पीड से बचाव, लेन अनुशासन का पालन, तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने देने जैसी सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम, हिट एंड रन मामलों और गुड सेमेरिटन लॉ से संबंधित प्रावधानों एवं योजनाओं की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.