कोडरमा, जनवरी 31 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि कोडरमा जिले के आकांक्षी प्रखंड जयनगर में भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का शनिवार को प्रखंड सभागार में औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रवि जैन थे। उप विकास आयुक्त ने बताया कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य चिन्हित 6 प्रमुख सूचकांकों को 100 प्रतिशत संतृप्त करना है। अभियान के तहत बाल पोषण और स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी सुविधाएँ, विद्यालयों में बालिकाओं हेतु शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, तथा गोवंशीय पशुओं के एफएमडी टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीडीओ गौतम कुमार ने संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चयनित सभी इंडिकेटर्स की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि ये सीधे मानव विकास से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.