कोडरमा, दिसम्बर 3 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर-बगडो मुख्य सड़क पर बेलकतरी के पास मंगलवार की शाम एक हादसा हो गया, जिसमें एक 13 वर्षीय युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन के अचानक चकमा देने से युवक अपनी बाइक से गिरकर सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसी दौरान रास्ते से गुजर रहे तस्मीर खान और सोहेल खान की नजर घायल युवक पर पड़ी। दोनों ने बिना समय गंवाए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर पहुंचाया और उसके परिजनों को भी तत्काल सूचना दी। घायल युवक की पहचान विवेक सिंह (पिता-संजय सिंह), निवासी लोहाडंडा, उम्र लगभग 13 वर्ष के रूप में हुई है। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। उसकी उपचार प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.