मधुबनी, जनवरी 12 -- मधुबनी/हथुआ,एक संवाददाता। जयनगर चैम्बर के कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता के प्रोफेसर पुत्र शंभू कुमार गुप्ता ( 35 वर्षीय ) की असामयिक मौत से जयनगर में कोहराम मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज में रविवार की रात एक बेलगाम ट्रक से कुचल कर उनकी मौत हो गयी। वह गोपालगंज के गोपेश्वर महाविद्यालय में पदस्थापित थे। हादसे में प्राध्यापक शंभू कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वे गोरखपुर से मीरगंज बाइक से लौट रहे थे। मृत प्राध्यापक गोपेश्वर महाविद्यालय में इतिहास विभाग के अतिथि शिक्षक व सहायक परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्यरत थे। मीरगंज नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। वर्ष 2018 में उन्होंने गोपेश्वर महाविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर योगदान दिया था। जानकारी के अनुसार उन्होंने सीटेट में ऑब्जर्वर के लिए ...