मधुबनी, जनवरी 5 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। मधवापुर में खेले जा रहे एमपीएल सीजन-9 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हाजीपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एसएसबी जयनगर को 6 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SSB जयनगर की टीम हाजीपुर के सधे हुए गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 16.4 ओवर में मात्र 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जयनगर की ओर से गुलशन (22), पप्पू (19), अमन (11) और विवेक ओझा (10) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। हाजीपुर की ओर से मिस्टर देवा ने 3 विकेट झटके, जबकि आकाश, शुभम, रवि और विशाल को 1-1 सफलता मिली। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाजीपुर की टीम ने कोई गलती नहीं की और 9.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 79 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान रवि कुमार ने शानदार नाबाद 50 रन की ...