कोडरमा, फरवरी 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गडियाई बिरहोर कॉलोनी से 10 नाबालिग बिरहोर बच्चों के अचानक लापता होने के मामले को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने गंभीरता से लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डालसा रांची ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कोडरमा को बच्चों के परिजनों को तत्काल विधिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि गडियाई बिरहोर कॉलोनी के दस बच्चे घर से भोज खाने की बात कहकर परसाबाद जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। सभी बच्चों की उम्र पांच से आठ वर्ष के बीच थी, जिनमें लड़कियां भी शामिल थीं। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना थाना को दी गई। घटना की खबर मीडिया में प्रकाशित होते ही झालसा रांची ने संज्ञान लिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा...