कोडरमा, दिसम्बर 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के धंधरी में श्री श्री 1008 शिव महापुराण सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन आगामी 6 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा। यह नवदिवसीय महायज्ञ रामु पंडित, द्रौपदी देवी, रविंद्र पंडित, संगीत देवी एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ का शुभारंभ 6 फरवरी को कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, व्यास पूजन एवं महा आरती के साथ होगा। यज्ञाचार्य आचार्य राज कुमार शास्त्री जी महाराज होंगे। सात से 13 फरवरी तक प्रतिदिन संध्या 7 बजे से संगीतमय शिव महापुराण कथा का वाचन कथा व्यास मानस मंजरी सुश्री प्रियंका शास्त्री (श्रीधाम) के द्वारा किया जाएगा। आयोजन से संबंधित जानकारी शशि पांडे एवं रविंद्र पंडित ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.