मधुबनी, जनवरी 11 -- मधुबनी। जयनगर पंडौल व बाबूबरही अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं में फिसड्डी निकला। शनिवार को समाहरणालय में डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई। समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के सभी इंडीकेटर में ओवर-ऑल प्रदर्शन में पंडौल,जयनगर एवं बाबूबरही का सबसे निम्न प्रदर्शन पाया गया। इसपर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले माह तक प्रदर्शन ने सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लगातार निम्न प्रदर्शन करने वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों पर जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीसीएम पंडौल एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षक पंडौल के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।‌ सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निम्न प्रदर्शन करन...