अलीगढ़, जुलाई 14 -- अलीगढ़। सावन के पहले सोमवार को श्री गंगा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। सभी ने विश्व कल्याण की कामना की। समिति की तरफ से प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले सोमवार को आईटीआई रोड स्थित पूर्णांगिरी मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया गया। मुख्य यजमान एमपी सिंह शामिल हुए। आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर श्यौराज सिंह ने कहा कि सनातन के माध्यम से ही विश्व की रक्षा हो सकती है। कार्यक्रम में किरन कुमार झा, नीलेश उपाध्याय, ओपी वर्मा, अविनाश अग्रवाल ने भी जलाभिषेक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...