मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- गायघाट। थाना क्षेत्र के जांताडीह में रविवार को संत बाबा जयगुरुदेव के मुक्ति दिवस पर एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता दीपक कुमार उर्फ बउआ जी ने बाबा जयगुरुदेव के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगे आपातकाल का बाबा जयगुरुदेव ने विरोध किया था। इसके चलते उन्हें तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया। 23 मार्च को गुरुदेव की जेल से रिहाई हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में उनके अनुयायी इस दिन को मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हैं। वक्ताओं ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम में जदयू नेता प्रभात किरण, विनय कुमार श्रीवास्तव व वीर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.