भदोही, नवम्बर 10 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जय गुरुदेव आश्रम चकपड़ौना से रविवार को शाकाहार सदाचार मद्य निषेध जन जागरण यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। जय गुरुदेव संगत भदोही के तत्वाधान में आश्रम में जुटे सत्सगियो ने प्रार्थना सभा के उपरांत शाकाहार सदाचारी मद्दनिषेध जन जागरण यात्रा निकाला। यात्रा मे शामिल लोग चकपड़ौना, बिहसपुर घनश्यामपुर,भीखीपुर धनापुर, कौलापुर आदि गांव का भ्रमण कर शाकाहारी बनने का संदेश दिया। प्रचार यात्रा में जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर मौर्य, राजेश यादव, मुनीम, इंद्रजीत यादव, संतलाल मौर्य, मुन्नू लाल प्रजापति, कल्लू गुप्ता, जगन्नाथ मास्टर, शिवप्रसाद यादव, सूर्य प्रकाश राव, सुखलाल बिंद, निलेश, फूलपत्ती देवी, फुलगेना, सरिता, पूजा,निशा,भोलादेवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.