कानपुर, दिसम्बर 14 -- शिवली। आस्था के केंद्र गौरी कुंड शोभन आश्रम में रविवार को भी वैदिक मन्त्रों के साथ हवन पूजन जारी रहा। दूसरे दिन भी सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए। इनके जयकारों से गौरी कुंड का माहौल भक्तिमय बना। जबकि दूसरे दिन भी संगीतमय रामचरित मानस पाठ जारी रहा। वहीं लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद गुरूदेव भगवान के ससमक्ष मत्था टेका। शोभन आश्रम के ब्रह्मलीन गुरुदेव भगवान स्वामी रघुनंदन दास महाराज की पुण्य स्मृति में उनकी तपोस्थली गौरीकुंड में चल रहे भव्य वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन भी जारी रहा। महंत हरिशरणम पांडेय की देखरेख में रविवार को भी आरती -पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आचार्य पं. शिव नंदन त्रिवेदी, पं. अनिल शुक्ल,पं. केशव तिवारी,पं.नितिन मिश्र, पं. अनूप मिश्र ने माता महागौरी की विधि-व...