बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। शक्ति की उपासना का दस दिवसीय महापर्व दुर्गा पूजा शुक्रवार की देर रात प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। एक महीने से जारी पूजा-पंडालों की जगमगाहट, ढोल-नगाड़ों की थाप और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज प्रतिमा विसर्जन के बाद थम गई। मां दुर्गा को विदा करते समय पूरे जिले में आस्था और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला। शहर से गांव तक भक्तों ने नम आंखों और भरे मन से मां को विदा किया और अगले वर्ष पुनः पधारने की कामना की। विदाई का दृश्य बेहद भावुक रहा। महिलाएं मंगलगीत गाते हुए प्रतिमा को विदा कर रही थीं, मानो अपने ही घर की बेटी की डोली उठ रही हो। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की थाप और महिलाओं के सामूहिक लोकगीतों ने इस विदाई को और अधिक जीवंत बना दिया। जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजते वातावरण में भक्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.