गंगापार, अप्रैल 6 -- हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है। सैदाबाद स्थित मां काली मंदिर में मौजूद राम दरबार के दर्शन स्थानीय लोगों ने किए। रामनवमी पर सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रीराम की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही भगवान राम के दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगे। घरों में भी उनके नाम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी मनाई जाती है। इसे रामनवमी भी कहा जाता है। इस दिन अयोध्या में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इस लिए ये दिन श्रीराम के भक्तों के लिए बेहद खास होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...