दरभंगा, अक्टूबर 8 -- सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा में मंगलवार की सुबह मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जयकारे के साथ किया गया। सूर्योदय से काफी पहले होने वाले विसर्जन समारोह में गिने-चुने लोगों ने भाग लिया। यहां विसर्जन में न तो जुलूस निकाला जाता है और न ही गाजे-बजे की व्यवस्था होती है। प्रतिमाओं को कंधे पर उठाकर पूजा स्थल से लगभग ढाई सौ मीटर दूर बटेश्वरनाथ घाट पर विसर्जन कर दिया जाता है। फर्नीचर का बाजार लगभग एक महीने तक यहां चलता रहता है। मेधावी छात्र-छात्राएं िकये गए पुरस्कृत सुरहाचट्टी। प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बिशनपुर‌ में मंगलवार को समाजसेवी जानकी नंदन चौधरी उर्फ बाबा भूतनाथ ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद स्व. प्रो. उमाकांत चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर 10वीं कक्षा की टॉपर छात...