सोनभद्र, जनवरी 19 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की जयंत परियोजना में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जयंत एवं सीडबल्यूएस की टीमों के बीच खेला गया। जयंत टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ सीडबल्यूएस टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतिस्पर्धा के दौरान तौसीफ अहमद (जयंत) बेस्ट गोल कीपर, तुला राम मुरमू (सीडबल्यूएस) बेस्ट प्लेयर घोषित किये गए। प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 19 मैच खेले गए। अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमी फ़ाइनल मैच गत शुक्रवार को जयंत एवं ब्लॉक -बी तथा निगाही एवं सीडबल्यूएस के मध्य खेला गया जिसमें जयंत एवं सीडबल्यूएस टीम फ़ाइनल में पहुंची। समापन समारोह के दौरान महाप्रबन्धक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी मुख्य अत...