अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 फरवरी को अमरोहा रहेंगे। यहां वह अपनी सांसद निधि से मालीखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे तरणताल (स्विमिंग पूल) का शिलान्यास करेंगे। स्विमिंग पूल निर्माण पर 2.54 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को डीएम निधि गुप्ता ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के 12 फरवरी को अमरोहा आने की पुष्टि की। बताया कि गजरौला के शिव इंटर कालेज में अमरोहा कौशल महोत्सव को संबोधित करने के बाद वह मालीखेड़ स्थित स्पोटर्स स्टेडियम में अपनी सांसद निधि से बन रहे स्विमिंग पूल निर्माण का शिलान्यास करेंगे। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.