गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- गाजियाबाद। रालोद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को 2.51 लाख की धनराशि दी। उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में सभी का नैतिक दायित्व है कि पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं। तेजपाल चौधरी ने बताया कि बाढ़ से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। पंजाब और अन्य स्थानों पर खेतों में पानी भरने से फसल डूब गई है। उन्होंने लोगों से बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.