हाथरस, फरवरी 12 -- सादाबाद। बिसावर स्थित एसबीजे इंटर कॉलेज में 14 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रालोद ने पूरी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। बुधवार को रालोद के वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष श्याम सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी ने गांव वनगढ़, गढ़ गोपुरा, गढ़ी अंता, तसींगा, नीति निवास, गढ़ी भगता, ताजपुर सहित कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से संवाद कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.