बलिया, फरवरी 8 -- बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की बैठक रविवार को हैबतपुर स्थित एक होटल में हुई। इसमें 15 फरवरी को प्रजापति संतरामराम बीए की जयंती समारोह को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामप्रवेश प्रजापति एवं सचिव अभिमन्यु प्रजापति ने संयुक्त रूप से महासभा के पदाधिकारियों को ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक कमेटी के माध्यम से हर न्याय पंचायत और पंचायतों तक जाने की जिम्मेदारी दी। साथ ही पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संतराम बीए की याद में तथा इस समारोह की मुख्य अतिथि विधायक महाराजी देवी के सम्मान में उपस्थिति की अपील करने की नसीहत दी गई। इस मौके पर कन्हैया प्रजापति, डॉ.सत्यप्रकााश्, सुदेश, बद्रीनाथ, मनो, योगेन्द्र, हरेराम आदि थे। अध्यक्षता हृदयानंद प्रजापति ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...