पाकुड़, जनवरी 11 -- पाकुडिया, एक संवाददाता। सिध्दो कान्हू चौक स्थित झामुमो कार्यालय में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 82 वां जयंती श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाया गया। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में दिशोम गुरू शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर झामुमो के तरफ से प्रखंड के गरीब वृद्धा, बेसहारा व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रो़ मरांडी ने कहा कि गुरू जी शिबू सोरेन द्वारा बहुत संघर्ष और मेहनत के साथ महाजनी प्रथा से अपनी राजनीति प्रारंभ करके सांसद बने। इतना ही नहीं झारखंड राज्य अलग आंदोलन उन्हीं ने छेड़ा था जिसका परिणाम आज झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ है। अपने जीवन को झारखंड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.