संभल, जनवरी 29 -- महापुरुष स्मारक समिति तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी लाला लाजपतराय की जयंती खुर्जा गेट स्थित लाला लाजपत राय प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई । सभी ने उनके देश में किए गए कार्यों को याद किया । कार्यक्रम में कवि माधव मिश्र ने कहा कि लाला लाजपतराय महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी नेता थे। वह 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मे शामिल हो गए। आपके कार्यों को देखते हुए पंजाब केसरी की उपाधि दी गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मे गरम दल के लाला लाजपत राय नेता थे, इसमें लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, विपिनचंद्र पाल भी थे। उस समय तीनों की तिकड़ी को लाल बाल पाल कहा जाता था। लाल बाल पाल ने सबसे पहले स्वदेशी आंदोलन शुरू किया। जिसमें विदेशी बस्तुओ की होली जलाने के साथ बहिष्कार किया । तीनों क्रांतिकारियों ने सबसे ...