संभल, मई 23 -- सीता रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महापुरुष स्मारक समिति व सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के तत्वावधान में महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती मनाई गई। सभी ने उनके समाज हित में किए गए कार्यो को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि माधव मिश्रा व अन्य गणमान्य लोगों ने राजा राममोहन राय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कवि माधव मिश्र ने कहा कि राजा राममोहन राय आधुनिक भारत के जनक तथा भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत थे। वह ब्रह्म समाज के संस्थापक,सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता थे। उन्होंने भारतीय स्वंतत्रता संग्राम और पत्रकारिता दोनों क्षेत्रों को नई गति प्रदान की। मुगल सम्राट द्वारा उन्हें राजा की उपाधि दी गई और ब्रिटिश शासन द्वारा राय की उपाधि दी गई। राजा राममोहन राय ने ईस्ट इंडिया कम्पनी के लिए भी कार्य किया। बा...