देहरादून, दिसम्बर 11 -- साहित्यकार डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में शोध आधारित योजना के तहत इकोनॉमिक रेजिलिएंस बियोंड टेक श्रेणी का शोध अवार्ड मिला है। विकसित भारत के संदर्भ में आयोजित इस समारोह में भारत के नीति आयोग के प्रतिनिधि सहित नीति निर्धारक विद्वानों के व्याख्यान हुए। विकसित भारत के लिए 6 परियोजनाओं की विभिन्न श्रेणियां में अवार्ड दिए गए। किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प से प्रेरणा लेकर डॉ. नौटियाल ने घटती हुई कृषि योग्य भूमि से अधिकतम आय प्राप्त करने के लिए जैविक खाद का प्रयोग करते हुए ऊंची खेती ऊंची आय नामक संकल्पना पर प्रस्तुति दी। इस प्रकार की खेती में पौधों की ऊंचाई बढाई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...