मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट के दीनदयाल नगर प्रथम स्थित आवास पर मनाई गई। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रदीप सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना, दिलीप कृष्ण भटनागर, अरविंद सक्सेना, सुनील भटनागर, बीके सक्सेना, शिव औतार सक्सेना, मधु सक्सेना, नीलम भटनागर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.