प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गहिरी मोड़ शिवराज वाटिका में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गोष्ठी हुई। राष्ट्रीय युवा क्रांति संघ के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व प्रो. शक्तिधर पांडेय, विशिष्ट अतिथि आल इंडिया रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि कहा कि संस्कृति की रक्षा अब युवाओं के हाथों में है। राष्ट्र मजबूत होगा तभी हिन्दू समाज को बढ़ावा मिलेगा। आयोजक धीरज मिश्रा ने लोगों का आभार प्रकट किया। विशिष्ट अतिथि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राकेश सिंह, श्रीराम पांडेय, श्याम शंकर पांडेय, मंडन मिश्र, विशाल विक्रम सिंह, सोनू तिवारी, राकेश दुबे, रत्नाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...