बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को दलित वंचित समाज को नई दिशा देने वाले कांशीराम को उनकी जयंती पर याद किया गया। कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने आर्थिक रूप से शोषित और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त कर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए आखिरी सांस तक प्रयत्न किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि पिछड़े, अल्पसंख्यक तथा दलितों में सत्ता के प्रति प्यास जगाने वाले कांशी राम वास्तव में बहुजन आंदोलन के महानायक थे। विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी कांशीराम को नमन करते हुए कहा कि कांशीराम आंदोलन के जरिए दलित चेतना को उभारने में सफल रहे। विधायक कवींद्र चौधरी ने कहा कि कांशीरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.