रिषिकेष, फरवरी 1 -- उत्तराखंड दलित विकास महासभा ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। वक्ताओं ने लोगों से संत रविदास के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। रविवार को आईएसबीटी ऋषिकेश में उत्तराखंड दलित विकास महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संत शिरोमणि रविदास महाराज रविदास महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव ने कहा कि संत गुरु रविदास ने मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश दिया था। उन्होंने हमेशा यही प्रेरणा दी है कि हम सबको सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए और संत महात्माओं दीन दुखियों की सेवा करने से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। वह पतित पावनी मां गंगा के परम भक्त थे। मां गंगा सदैव उन्हें दर्शन देने के लिए प्रकट हो जाती थी। इससे उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.