मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी गुदरी आंबेडकर नगर में सोमवार को जयंती पर संत गाडगे महाराज को याद किया गया। एक प्रयास मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि बाबा समाजिक शिक्षक व समाज सुधारक व्यक्ति थे। समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिए 21 शिक्षण संस्थानों तथा सौ से अधिक अन्य संस्थानों की स्थापना की। इस अवसर पर सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बच्चों के बीच पाठ्य समाग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जीत रजक, सोनाली, गोलू, शुभम, जानकी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...