बेगुसराय, जनवरी 23 -- देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। 129वीं जयंती पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को बरौनी रिफाइनरी तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शिद्दत के साथ शुक्रवार को याद किया। बेगूसराय एनएच 31 स्थित सुभाष पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। बरौनी रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक सत्यप्रकाश ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस भारत के स्वाधीनता संग्राम के प्रभावशाली और प्रेरणादायक नायकों में से एक थे। उन्होंने महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे अग्रणी नेताओं के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन से देश को मुक्ति दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्होंने कहा कि नेताजी के द्वारा दिया गया नारा जय हिन्द आज भारत का राष्ट्रीय नारा बन चुका है और देशवासियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.