मथुरा, जनवरी 3 -- सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती पर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी महानगर के तत्वावधान में समाजवादियों ने पुष्पांजलि एवं वूमेन एजुकेशन-डे विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। ग्राम अडूकी में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर मुख्य अतिथि सपा नेता अनिल अग्रवाल ने पुष्प अर्पित कर माता सावित्रीबाई फुले के नारी शिक्षा उत्थान में दिए गए योगदान को परिलक्षित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर उन्होंने सभी वर्गों की महिलाओं को कंबल भेंटकर सम्मानित किया। विधानसभा प्रभारी जागेश्वर यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, रिषि अग्निहोत्री, ओमपाल सिंह, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सै...