प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज। इलाहाबाद जनकल्याण समिति की ओर से बुधवार को बलुआघाट पर पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 160वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लाला लाजपत राय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के अध्यक्ष हंजला फारूकी, संचालन कर रहे कृष्ण गोपाल कृष्णा ने लाजपत राय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर परशुराम चौहान, मौज्जम अंसारी, मोहम्मद यूनुस रियाज, सैफी अहमद, साहिल खान, अमीर मिर्जा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...