मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरनगर में वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा लाला लाजपतराय चौक पर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे शेर लाला लाजपत राय को याद कर रहे हैं जिन्हें हम 'पंजाब केसरी' के नाम से जानते हैं जो एक बहुत बड़े समाज सुधारक भी रहे। उनके साइमन कमीशन के विरोध में लाठीचार्ज के दौरान अदम्य साहस को आज हम सभी भारतवासी पूर्व नतमस्तक होकर प्रणाम करते हैं। उघोग पति सतीश गोयल और व्यापारी नेता संजय मित्तल ने कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारी को नमन है। सभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल व संरक्षक विजय गुप्ता ने लाला लाजपतराय के जीवन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ उपाध्यक्...