हरदोई, फरवरी 12 -- हरदोई। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह की जयंती गुरुवार को नहर विभाग के निरीक्षण भवन में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष रामदास दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से अनिल अवस्थी एडवोकेट, शिवकुमार तिवारी, श्यामा सिंह व रामचंद्र एडवोकेट शामिल रहे। शैलेन्द्र बाजपेई, आले राजा नकवी, राकेश कुमार, पप्पू अनूप बाजपेई, ओमकार तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.