सहारनपुर, फरवरी 10 -- क्षेत्र के गांव मिरगपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। इस दौरान गांव में स्थापित उनकी मूर्ति पर माला चढ़ाकर उन्हें याद किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में चौ. कालूराम ने कहा कि स्व. राजेश पायलट ने सभी वर्गों के लोगों के दिलों पर राज किया। कहा कि किसान ही नहीं आमजन उन्हें अपना मसीहा मानते हैं क्योंकि वह कहा करते थे जब तक किसान और मजदूर का बेटा उस कुर्सी पर नहीं बैठेगा जहां कानून बनते हैं तब तक देश और जनता का भला नहीं हो सकता। कार्यक्रम को चौ. जोगिंद्र उर्फ मोनू चौधरी, चौ.ओमपाल, अजस पवार, गुरमीत, मनोज चौधरी, सचिन पवार, अभिनव, प्रदीप चौधरी, चौ. परविंद्र और चौ. कलाराम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.