आरा, फरवरी 23 -- पीरो। पीरो के धर्मशाला परिसर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी नायडू को उनकी जयंती पर याद किया गया। अध्यक्षता उपेन्द्र सिंह ने की। उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालने वालों में अनील मेहता, दीपू मिश्र, बैरम खां, तुलसी पासवान और उषा देवी प्रमुख रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...