बेगुसराय, जनवरी 4 -- खोदावन्दपुर। भारत में महिला शिक्षा की नेत्री सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती के अवसर पर शनिवार को याद किया गया। खोदावन्दपुर में शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली शिक्षिका के साथ-साथ सामाजिक सुधार आंदोलन की एक स्तंभ थीं। उन्हें शोषित समाज की महिलाओं और अनुसूचित जाति को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाने के लिए जाना जाता है। पूर्व जिला पार्षद अरविंद कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समतामूलक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मौके पर अवधेश कुमार, रामकृष्ण कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.