बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता सोशलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गायत्री नगर स्थित जिला प्रभारी कैप्टन रामराज यादव के आवास पर माता सावित्रीबाई फुले जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संचालन कर रहे डोमा परिसंघ जिलाध्यक्ष चंद्रसेन पटेल, ज्ञानेंद्र व रवि यादव ने माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के मूल्यों पर किये गए योगदान पर चर्चा की। राजकिशोर गुप्ता ने सावित्रीबाई बाई फुले के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। सोशलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिला प्रभारी कैप्टन रामराज यादव ने सामाजिक कुरीतियों का जिक्र किया। चन्द्रसेन पटेल ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। संगोष्ठी में रमाकांत कांत यादव, राजकिशोर, सुनील पटेल, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...