आरा, दिसम्बर 25 -- विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम कर दोनों महापुरुषों को याद किया फोटो आरा, निज प्रतिनिधि। शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम कर दोनों महापुरुषों को याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री सहित विधायक और कार्यकताओं ने श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान पुरुष थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.