साहिबगंज, नवम्बर 11 -- साहिबगंज। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मंगलवार को मनायी गयी। शहर के सकरूगढ़ स्थित न्यू मॉडल स्कूल में देश के पहले शिक्षा मंत्री की जयंती मनायी गयी। मौके पर प्राचार्य विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षक, शिक्षिका,बच्चों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के तैल्य चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया गया। मौके पर बच्चों को मौलाना अबुल कलाम की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया। उनकी ओर से देश के शिक्षा के विकास के लिए किये गये सुधारात्मक कार्यो को भी बच्चों को बताया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका मंजु गुप्ता, काजल कुमारी, प्रियंका, रश्मि गुप्ता, सोनम कुमारी, सदफ निगार, किरण कुमारी, निर्मला आदि मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.