भागलपुर, जनवरी 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में स्कूली बच्चों की संस्था बिहार बाल मंच के द्वारा हिंदी के महान कवि गोपाल दास नीरज की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदीसेवी अरविन्द ठाकुर ने की। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित सज्जनों और स्कूली बच्चों के द्वारा गोपाल दास नीरज की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नीरज द्वारा लिखित गीत मां ही गंगा मां ही यमुना मां ही तीर्थधाम के द्वारा किया गया। उसके बाद मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी और कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविन्द ठाकुर ने गीतकार नीरज के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि गोपालदास नीरज हिन्दी साहित्यकार,शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़ल्मिों के गीत लेखक थे। शिक्षा और...