सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- बैरगनिया। कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141 जयंती उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में मनाई गई जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि संविधान-निर्माण से लेकर एक मज़बूत और प्रगतिशील भारत की नींव रखने तक उनकी निष्काम सेवा और गौरवपूर्ण योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके आदर्श, उनकी सरलता और उनके उच्च विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। मौके पर जगदीश झा, राहुल खान, संजय चौधरी, अशरफ खान, दीपक कुमार, आश मोहम्मद, अजहरुद्दीन खान आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.