बलिया, सितम्बर 27 -- बलिया। भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार की देर शाम हनुमानगंज मंडल के बूथ संख्या तीन और चार पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। शुभारंभ भाजपा जिलामंत्री अरुण सिंह बंटू ने स्व. उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। गोष्ठी में जिलामंत्री बंटू ने कहा कि भाजपा एक सशक्त समृद्ध समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से प्रगतिशील एवं प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं उसके मूल्य से प्रेरणा लेते हुए विश्व शक्ति एवं विश्व गुरु के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। भाजपा परिवारवाद, जातिवाद एवं क्षेत्रवाद की भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य करने वाला एकमात्र राजनीतिक दल है। इस दौरान उन्होंने एक पेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.