देवघर, जनवरी 13 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। भारत के महान दार्शनिक व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का नाम ऊंचा करने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती पालोजोरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई । मौके पर पालोजोरी के बसबुटिया गांव में समाजसेवी आशीष रुज की अगुवाई में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोगों ने विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया । बसबुटिया में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं के लिए आदर्श स्थापित किया है,उन्होंने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर ऊंचा किया है। विश्व धर्म संसद शिकागो में उन्होंने अपने भाषण से भारत का सिर ऊंचा कर दिया। हमें उनसे प्रेरणा लेते हुए भारत का मान बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर आशीष रुज सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं दिलीप रुज,माखन रूज,रविन्द्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.