हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती सप्ताह पूरे प्रदेश में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक मनाई गई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की पहल पर शनिवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में विचार गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज के कल्याण के लिए आजीवन कार्य किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि दर्जाधारी दिनेश आर्य, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, संजीव कुमार, मधुकर श्रोत्रिय, प्रताप रैक्वाल दिनेश सिंह ने विचार रखे। यहां मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र बाली, बॉबी आर्य, आनंद आर्य, गणेश आर्य, योगेश राजौर, भुवन आर्य, नकुल देव, पुरखी राम, प्रतिभा जोशी, गुंजन, साधना, मुद्रा मनराल, शांति भट्ट रहे। संचालन चंद्र प्रकाश आर्य, भुवन आर्य ने किया। फोटो-- -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...